मैं कन्हैया का समर्थक, संघ कार्यकर्ताओं ने लगाए थे देश विरोधी नारे:दिग्विजय सिंह

0
diggi-150x150
diggi

पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देश विरोधी नारे लगाने का झूठा आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा, “एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाए और दूसरों को बदनाम किया।” दिग्विजय सिंह रविवार को भोपाल स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पहुंचे थे।

दिग्विजय ने कहा, “वे बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के समर्थक हैं। 8 और 9 मई को वे (कन्हैया कुमार) प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं।’

‘महात्मा गांधी और मार्क्स में बस थोड़ा-सा फर्क’

दिग्विजय ने भाकपा को विचारधारा की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताया। कहा- 2009 में हम जीते क्योंकि लेफ्ट हमारे साथ था। कांग्रेस एक इंद्रधनुष की तरह है। इसके लेफ्ट, सेंटर सब हैं। महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स में थोड़ा-सा ही फर्क था।

ये करो या मरो का चुनाव- दिग्विजय
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”पढ़ने-लिखने में कांग्रेस कमजोर है। पंडित नेहरूजी के बाद कांग्रेस में लिखना-पढ़ना कम हो गया। भाजपा के लोग कहते हैं कि अगर इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो अगली बार चुनाव नहीं होगा। यह हमारे लिए करो या मरो का सवाल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *