Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के जनचौपाल कार्यक्रम में सुरक्षा के नाम पर छात्राओं व महिलाओं के दुपट्टा उतरवा दिए गए , पहला जनचौपाल चढ़ा अव्यवस्था की भेंट

रायपुर। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सर्व सुलभ होने और कथित जनदर्शन की पोल भी खुल गयी । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज आज जनचौपाल बहुत अव्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न हुआ , जिसमे सुरक्षा के नामपर किसानों के गमछे व महिला, छात्राओं के ओढ़नी तक उतरवा दिया गया ।

IMG 20190703 WA0003


ज्ञात हो कि यही भूपेश बघेल और कांग्रेस पिछली सरकार के समय विपक्ष मे रहते समय सुरक्षा के नाम पर इस तरह की घटनाओं का जमकर विरोध करते थे , तब केवल विरोध के डर से काले कपड़ों से बस डरती थी भाजपा सरकार , पर अब खुद के जनदर्शन में इन्हें सभी रंग के गमछों और ओढ़नी से दिक्कत हो गई है । डर इतना ज्यादा कि एक व्यक्ति को केवल इसलिए रोक दिया गया कि उसका सरनेम जोगी था । यह भी ध्यान रखने वाली बात कि भूपेश बघेल और तमाम कांग्रेसी गमछा जरूर रखते हैं ।

भारी अव्यवस्था और भीड़ के बीच मुख्यमंत्री से मिलने आये शहीद परिवार के सदस्यों ने भी उनसे नही मिलने दिए जाने को लेकर आक्रोश प्रकट किया है ।

पत्रकार देवेश तिवारी ने इस मामले को लेकर लिखा है कि इतने सालों से अधिकारियों में वीआईपी ट्रीटमेंट देने की आदत जाते जाते जाएगी । साथ उन्होंने बताया है कि बाद मुख्य मंत्री की जानकारी में यह मामला आने के बाद लोगों को गमछे के साथ अंदर आने दिया गया । सीएम हाउस में सुरक्षा के नाम पर आम जनमानस के आत्मसम्मान की सुरक्षा भी होनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *