बंधक बनाये गये मस्तुरी के मजदूरों के मामले में मालिकों से मांगा जबाब.लखन सुबोध की याचिका पर आदेश.

0
IMG_20190723_075746
IMG 20190723 075746

तेलंगाना में बंधक बनाए गए 67 मजदूरों के मामले में ईंट भट्ठा मालिक से जवाब तलब


बिलासपुर , तेलंगाना में बंधक बनाए गए 67 मजदूरों में सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ईट भट्टे के मालिक से जवाब तलब किया है । मस्तूरी के 67 मजदूरों को तेलंगाना में ईंट भट्टा संचालकों द्वारा बंधक बनाए जाने पर लखन सुबोध द्वारा याचिका लगाई गई थी । मामले की पिछली सुनवाई में शासन ने जवाब प्रस्तुत कर बताया था कि सभी मजदूरों को छुड़ा लिया गया है । इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रजनी सोरने ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि मजदूरों को छुड़ाने से समस्या का समाधान नहीं हुआ । शासन उनके पुनर्वास की व्यवस्था करे व दोषियों पर कार्रवाई करे । गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईंट भट्ठा मालिक को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है

आभार : सीजीबास्केट डॉट इन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *