Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़देशबस्तरराजनीति

आदिवासियों ने ना कभी लड़ना छोड़ा है ना कभी छोड़ेंगे, बड़े-बड़े सत्ता को धूल चटाई है, इस लड़ाई में भी जीतेंगे आदिवासी ही

हिमांशु कुमार

छत्तीसगढ़ की जेलों में हजारों आदिवासी बिना किसी गुनाह के बंद है

जेल में जितने कैदियों को रखने की जगह है उससे पांच पांच गुना आदिवासियों को ठूंस दिया गया है

आदिवासियों को रात में सोने की जगह नहीं मिलती वे दो-दो घंटे की शिफ्ट में सो रहे हैं

मुझे एक जेल अधिकारी ने बताया कि इन आदिवासियों को कम खाना दिया जाता है ताकि ये जल्दी मर जाए

दंतेवाड़ा जेल में कई आदिवासी एनीमिया से मर जाते हैं और वह इसलिए होता है क्योंकि उन्हें कम खाना दिया जाता है

उन्हें एक्सपायरी डेट की दवाई दी जाती है ताकि आदिवासी मर जाए

सरकार योजना बनाकर आदिवासियों की हत्या कर रही है

FB IMG 1570422175134

बस्तर के आदिवासी इन सब बातों का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए

सोनी सोरी को आदिवासियों ने सभा में बुलाया

सोनी सोरी अपने घर में बैठी हुई थी तभी पुलिस वाले आए और सोनी सोरी को घसीटते हुए जीप में डालकर ले गए

आप वह वीडियो नीचे देख सकते हैं

आदिवासी अभी भी डटे हुए हैं वह घर नहीं गए हैं

कल पुलिस ने बुरी तरह आदिवासियों को लाठियों से पीटा लेकिन आदिवासी डटे हुए हैं

आस-पास के गांव के लोग दाल चावल लाकर पकाकर खिला रहे हैं

एक क्रांतिकारी घटना घट रही है

आदिवासियों ने न कभी लड़ना छोड़ा है ना कभी छोड़ेंगे

सरकारें कितना भी अडानी और दूसरे पूंजीपतियों की चाकरी करें लेकिन वह आदिवासियों से कभी नहीं जीत पाएगी

आदिवासी ने बड़े-बड़े सत्ता को धूल चटाई है इस लड़ाई में भी आदिवासी जीतेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *