Home Slider

सुपर पावर लगातार कभी कोई नहीं रहा, अब होगा बदलाव ?

ईरान इस्राइल युद्ध की शुरुआत में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर जहाज़- अब्राहम लिंकन की बड़ी चर्चा थी और दुनिया को उसका ख़ौफ़ दिखाया जा रहा था।

4561b70d ca21 4ac2 a14d eb5f45105b43

किसी समय में स्पेन सुपर पॉवर हुआ करता था। समुंदरी सैन्य ताक़त में स्पेन का कोई जोड़ नहीं था। उस समय दुनिया में स्पेनिश आर्माडा का भयानक ख़ौफ़ होता था।

सन् 1588 के आसपास में कैथोलिक स्पेन और प्रोटेस्टेंट इंग्लैंड के बीच युद्ध हुआ। स्पेन के बादशाह फ़िलिप-II ने इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ-I को 130 जहाज़ पर आधारित ग्रेट आर्माडा भेजने की धमकी दे डाली। दुनिया को लगा की आर्माडा आने के बाद इंग्लैंड तबाह और बर्बाद हो जायेगा।

आर्माडा पुर्तगाल से खुलने के बाद इंग्लिश चैनल की तरफ़ पहुँची और उसके बाद युद्ध शुरू हुआ। उस युद्ध को “बैटल ऑफ़ ग्रैवलाइन्स” के नाम से जानते है। उस युद्ध में इंग्लैंड ने आर्माडा के ख़ौफ़ को ऐसा कुचला की स्पेन के सुपर पॉवर होने का सारा गुरूर टूट गया और उसके बाद स्पेन का साम्राज्य सिमटता चला गया। स्पेन की उस हार को यूरोप के इतिहास की सबसे बदतरीन समुद्री हार मानी जाती है।

यह इतिहास इसलिए लिखना पड़ा क्योंकि पिछले कई दिनों से अमेरिकी एयरक्राफ्ट समुद्री जहाज- अब्राहम लिंकन की कोई ख़बर नहीं मिल रही है। अगर आपके पास कोई ख़बर है तो बताये?

✍️ तारिक़ अनवर चम्पारणी