Site icon Bhumkal Samachar

गश्ती पुलिस पर सर्चिंग के बहाने मारपीट का आरोप

नक्सलीयों की वर्दी पहना,एके 47 रायफल पकड़ा कर पुलिस गश्ती दल फर्जी मुठभेड़ करने के फ़िराक में

दोरनापाल| नक्सलियों की वर्दी पहना और एके 47 रायफल पकड़ा कर मुठभेड़ के बहाने हमारे एक साथी को जान से मारने की फिराक में गश्ती पुलिस गांव पहुंची थी। सोमवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने पहुंचे जग्गावारम के सोड़ी गंगा, पुनेम नंदे और कलमू दुले ने आरोप लगाया कि इसी 14-15 अक्टूबर को सर्चिंग पर निकले जवानों ने पूछताछ के नाम पर अरलमपल्ली नयापारा के मड़कम बंडी, मड़कम पोज्जा और देवा की बुरी तरह पिटाई की। महिला बंडी व मड़कम देवे को जमीन पर लिटा कर पीटा।
पिटाई से मड़कम देवे के सिर पर सांघातिक चोट आई है। शिकायतियों के मुताबिक इन महिलाओं के हाथ पीछे कर रस्सी से बांध दिए गए थे। डब्बाकोंटा के माड़वी गंगा के घर में तलाशी के बहाने गश्ती दल ने दबिश दी और उसके 3 हजार रुपए छीन लिए।
जवानों को चेहरे व नाम से पहचानते हैं: पीड़ित महिलाओं ने बताया की गश्त पर गांव पहुंचे कुछ जवानों को वे चेहरे व नाम से पहचानती हैं। इनमें पालामडगू निवासी जवान सरियम हिड़मा, टेटरई का मड़कम हूंगा, सोड़ी हिड़मा, पोलमपल्ली का किच्चे रामा एवं करीगुंडम निवासी जवान नीलू बंडी का शामिल है।


साभार- दैनिक भास्कर

Exit mobile version