Home SliderTop Newsदेश

32 साल सेना में रहकर देश सेवा करने वाला राष्ट्रपति पदक प्राप्त सैनिक विदेशी करार : मोदी युग 2 आरम्भ

विक्रम सिंह चौहान

IMG 20190530 WA0002

यह देश जिस रास्ते पर जा रहा है अब उधर या तो कुंआ है या खाई है। असम में भारतीय सेना में 32 साल काम कर चुके मोहम्मद सनाउल्लाह और उनके परिवार को ‘विदेशी’ करार देकर पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है ।

D GetFile 04 1


मोहम्मद सनाउल्लाह कारगिल युद्ध लड़े थे व उन्हें राष्ट्रपति पदक भी दिया गया था। सनाउल्लाह जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों के काउंटर इमरजेंसी ऑपरेशंस (घुसपैठ रोधी अभियान) का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके आलावा उन्होंने वॉलियन्ट्री रिटायर्मेंट के बाद एसआई बॉर्डर पुलिस के तौर पर भी काम किया है। इसके बावजूद इस देश के पास वह सबूत नहीं है कि वे भारतीय हैं। सनाउल्लाह के चचेरे भाई अजमल हक़ ने मीडिया से कहा 30 सालों तक देश की सेवा करने के बाद हमारे साथ इस तरह का सलूक किया जा रहा है । हम आहत और दुखी हैं । हम गोवाहटी उच्च न्यायालय का रूख करेंगे । मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं, लेकिन आर्मी के रिटायर्ड जवान के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है ।

IMG 20190530 WA0001

अब इस देश को सोचना चाहिए कि क्या उस इंसान को नागरिकता साबित करने की जरूरत है जो 32 साल सेना में रहा है,जिसने कारगिल युद्ध लड़कर देश की रक्षा की है और जिसे राष्ट्रपति पदक तक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *