Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़देशबस्तरराजनीति

मत पूछ मन में अगर सवाल है ये पत्रकारिता का कोरोना काल है

PicsArt 04 17 01.48.19

मत पूछ मन में अगर सवाल है
ये पत्रकारिता का कोरोना काल है

एक की तारीफ़, दूसरे की बुराई
जमकर गालियाँ, टांग खिंचाई
आड़ में सब चल रहा है
गोरखधंधा, काली कमाई

बिगड़ी है सूरत, बिगड़ी चाल है
मत पूछ मन में अगर सवाल है
ये पत्रकारिता का कोरोना काल है

झूठ के घर में सिमटी सच्चाई
बेईमानों के बीच दबी अच्छाई
मुखौटा में छिपे बिरादरों ने
रिश्तेदारी खूब निभाई

करते ठेकेदारी, बन बैठे दलाल हैं
मत पूछ मन में अगर सवाल है
ये पत्रकारिता का कोरोना काल है

देश-देश में सब जगह यही हाल है
कहिए जनाब आपका क्या ख्याल है
मेरे आस-पास बहुत से हैं ऐसे लोग
जिनका बस यही सवाल है
जो तेरा हाल है, वही मेरा हाल है

मत पूछ मन में अगर सवाल है
ये पत्रकारिता का कोरोना काल है

IMG 20200417 WA0008

वैभव बेमेतरिहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *