Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़देशबस्तर

प्रदेश युवा कांग्रेस की कमान अब कोको पाढ़ी को

IMG 20190530 WA0007

रायपुर। प्रदेश में युवा कांग्रेस की कमान उमेश पटेल की जगह अब पूर्णचंद पाढ़ी संभालेंगे। नई दिल्ली से जारी हुई सूचना अनुसार पूर्णचंद पाढ़ी ,कोको जो कांकेर जिले के कि भानुप्रतापपुर से आते है और वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे थे, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल के राज्य में मंत्री बनने के पश्चात उनकी सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस का पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है।

कोको पाढ़ी के नाम से युवाओं में लोकप्रिय पूर्णचंद पाढ़ी पिछले एक दशक से ज्यादा समय से एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की राजनीति में एक सक्रिय स्थान बनाये हुए है और इसी को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

नया दायित्व मिलने पर पूर्णचंद पाढ़ी कोको ने भूमकाल समाचार से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, उपाध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, छग प्रभारी संतोष कोलकुंडा, छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री टी एस बाबा, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, उमेश पटेल समेत तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

IMG 20190530 WA0008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *