छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद?

0
IMG-20200413-WA0017
IMG 20200413 WA0017

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करने, कृषि से जुड़ी तैयारियों,पेयजल की स्थिति की समीक्षा की।साथ ही उन्होंने सड़क-पुल पुलियों के कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई इस बैठक में मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, उप सचिव श्रीमती सौम्या चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के सचिव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *