छत्तीसगढ़

क्या आदिवासियों की अस्था, संस्कृतिक पहचान उनके देव स्थल का अदानी जैसे पूंजीपतियों की लूट के सामने कोई महत्व नहीं हैं ?

5a46658c 733f 4999 9ad8 461b3a674aaf

तस्वीर में खदान के बीच में दिख रहा विशाल पेड़ आदिवासियों के देव स्थल बड़ादेव (महादेव) का स्थान है जिसका विनाश सरगुजा जिले में परसा कोल ब्लॉक में कर दिया गया ।

हसदेव अरण्य में स्थित राजस्थान सरकार को आवंटित एवं #adani द्वारा MDO के माध्यम से संचालित इस कोल ब्लॉक की वन स्वीकृति ग्रामसभाओं के फर्जी प्रस्ताव बनाकर हासिल की गई थी ।

996220b6 a603 461d 96a3 e9ec33b07ea0 1

राज्य अनुसूचित जन जाति आयोग ने अपनी जांच में पाया कि ग्रामसभा प्रस्ताव कूटरचित तरीके से जिला प्रशासन और अदानी द्वारा तैयार किए गए थे । जाँच रिपोर्ट के बाद भी भाजपा सरकार पुलिस फोर्स लगाकर पेड़ो को कटवा रही है ।

आदिवासी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का कितना विकास कर रहे हैं यह तस्वीर उसे दर्शाती है ।

आलोक शुक्ला के फेसबुक वॉल से