Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़

कांकेर : पैरों में बेड़ियाँ डालकर पति ने बना रखा था पत्नी को बंधक कांकेर

WhatsApp Image 2019 05 26 at 2.22.29 PM 1

पुनेश यादव

कांकेर। जिले में एक घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। एक महिला को उसका पति ही घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित कर रहा था। यह सिलसिला करीब साल भर से चल रहा था। महिला मानव अधिकार रक्षक अभियान ने इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र की मदद से महिला को मुक्त करवाया।

D GetFile 04 1

यह घटना चारामा समीप ग्राम कसावाही की है। बताया जा रहा है कि कसावाही गांव निवासी मालती पटेल को उसके पति डोमर पटेल ने घर में बंधक बनाकर रखा था और प्रताड़ित करता था। स्थिति यह थी कि मालती के पैरों में बेड़ियां डालकर रखी जाती थी। सप्ताह भर पहले इसकी जानकारी महिला मानव अधिकार रक्षक अभियान की समन्वयिका पूर्णिमा साहू और कांकेर की स्वयंसेविका याचना सिंहसार को मिली।

चूंकि तब अभियान की बैठक कांकेर में चल रही थी, इसलिए थोड़ी देर हुई लेकिन याचना सिंहसार ने पुलिस निरीक्षक अमर सिंह कोमरे और परिवार परामर्श केंद्र की मदद से हुए मालती को उसके पति की यातना से मुक्त करवाया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *