Home SliderTop Newsछत्तीसगढ़देशबस्तर

उत्तरबस्तर के रावघाट इलाके माओवादियों ने डीजल टेंकर उड़ाया , तीन आम आदमी की मौत

IMG 20190924 WA0019

कांकेर । माओवादियों ने पतरालबेड़ा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने पहले ब्लास्ट किया और फिर फ़ायरिंग कर दी। फ़ायरिंग में तीन आम आदमी की मौत हो गई है। ज़िले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के गाँव पतकालबेड़ा में वारदात हुई है । ध्यान रहे कि इस इलाके में रामघाट पर योजना हेतु रेल्वे लाईन के निर्माणाधीन काम में लगी गाड़ियों को डीज़ल देने रोज़ की तरह डीज़ल गाड़ी रवाना हुई थी।

IMG 20190924 WA0020

घटना के कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पुलिस और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पहुंचे जहां नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया । तीन नागरिक गंभीर रुप से आहत हुए जिनकी मौत हो गई है। सम्भवतः ये नागरिक उस टैंकर पर सवार थे। अभी आप पुष्टि नहीं हुई है कि यह नागरिक ट्रांसफरिंग से मारे गए हैं अथवा विस्फोट की वजह से , इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी रहने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *