इस युद्ध में देश भक्ति, स्वाभिमान, शांति व धैर्य ईरान ने सिखाया, अमेरिका का घमंड टूटा, इजराइल हुआ एक्सपोज
विस्फोट से पूर्व भी शांति आती है। मौन शांति का प्रतीक है, आंतरिक और बाह्य दोनों ही स्तर पर। अमेरिका ने ईरान की 10 शर्तों को स्वीकार करते हुए युद्धविराम की घोषणा की, जिससे तृतीय विश्व युद्ध का खतरा टल गया। 🌏 इस घटना ने वैश्विक कूटनीति में भारत की स्थिति पर प्रश्नचिह्न लगाया है, क्योंकि पाकिस्तान के हस्तक्षेप से युद्धविराम संभव हुआ। भारत को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। 🤔🇮🇳
इस युद्ध में देश भक्ति, स्वाभिमान, शांति व धैर्य ईरान ने सिखाया, अमेरिका का घमंड टूटा, इजराइल हुआ एक्सपोज
कई देश युद्ध में शामिल न रहते हुए भी जीत गए और कई देश हार गए । अमेरिका का घमंड टूट गया ट्रंप का बड़बोला पन उसके खुद के अस्तित्व को खा गया और अमेरिका के भीतर ही उसे नकार दिया गया । व्हाइट हाउस ने ट्रंप ट्रंप के संबोधन से ही कन्नी काट ली । ट्रंप बार-बार अपनी ही बात से मुकरने वाला दुनिया के सबसे बड़े नेता के रूप में उभर के सामने आया ।
ईरानी संगीतकार #अलीगम्सारी ने अमेरिकी धमकियों के बावजूद दमावंद पावर प्लांट पर ‘#माईहोमलैंड’ संगीत प्रस्तुत किया । इस घटना ने पूरे विश्व को युद्ध का अद्भुत संदेश दिया । ईरान की सवा करोड़ जनता ने जीवन के मूल्य पर मानव श्रृंखला बनाकर मिशाल पेश की ।

ईरान की जिन शरतों पर युद्ध समाप्त किया गया वे नीचे है
1 हमलों की समाप्ति की गारंटी: ईरान पर भविष्य में किसी भी प्रकार के हमले न होने का स्पष्ट और पुख्ता वादा।
2 स्थायी युद्धविराम: केवल कुछ हफ्तों का विराम नहीं, बल्कि युद्ध का पूरी तरह और स्थायी रूप से अंत।
3 लेबनान में हमलों पर रोक: इज़राइल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह और अन्य ठिकानों पर किए जा रहे हमलों को तुरंत बंद करना।
4 प्रतिबंधों को हटाना: ईरान पर लगे सभी अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों को पूरी तरह से समाप्त करना।
5 सहयोगियों पर हमले बंद करना: ईरान के क्षेत्रीय सहयोगियों (जैसे इराक, सीरिया और यमन में सक्रिय समूह) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकना।
6 हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलना: इसके बदले में ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण इस मार्ग को फिर से खोलने के लिए तैयार है।
7 शिपिंग शुल्क ($2 मिलियन): जलडमरूमध्य से गुजरने वाले प्रत्येक जहाज पर लगभग 20 लाख डॉलर का शुल्क (fee) लगाना।
8 ओमान के साथ राजस्व साझा करना: इस शुल्क से होने वाली कमाई को ओमान के साथ साझा करना (चूँकि ओमान भी इस समुद्री मार्ग का हिस्सा है)।
9 सुरक्षित मार्ग प्रोटोकॉल: जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक उचित प्रणाली और नियमों का ढांचा तैयार करना।
10 पुनर्निर्माण के लिए धन का उपयोग: शिपिंग शुल्क से मिलने वाले पैसे का उपयोग युद्ध में क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के पुनर्निर्माण के लिए करना।
