अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में फिर से भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर गलत तरीके से व्यापार करने के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित इन देशों के खिलाफ नई जांच शुरू कर दी है। इस कदम से आने वाले समय में अतिरिक्त टैरिफ जैसे दंड लगाए जाने का रास्ता साफ हो सकता है। यह कार्रवाई तब की गई है जब हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए पुराने टैरिफ को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब ट्रंप प्रशासन अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है।
कई देशों के खिलाफ जांच
अमेरिका की ओर से शुरू की गई यह जांच विशेष रूप से अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता पर केंद्रित है। इस जांच के दायरे में भारत के अलावा यूरोपीय संघ (EU), चीन, जापान और कई अन्य देश शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से अमेरिका के अपने प्रमुख व्यापारिक भागीदारों के साथ तनाव बढ़ सकता है।