Home SliderTop News

साउथ कोरिया का AI स्टॉक मार्केट कल क्रैश हो गया।

कोरिया कंपोजिट स्टॉक प्राइस इंडेक्स 48 घंटे में 15% गिरा। एक ही सत्र में 220 बिलियन खत्म।

कॉस्पी दुनिया का सबसे अहम स्टॉक मार्केट है, जो 6300 से गिरकर 5300 पर आया है। सिर्फ़ दो दिन में।

इसमें सैमसंग और SP हिन्क्स मिलकर दुनिया का 67% टेक्नोलॉजी कवर करते हैं। दुनिया का 80% हाई बैंडविथ मेमोरी यही बनाते हैं।

गूगल और NVIDIA तक इनकी मेमोरी चिप खरीदते हैं।

लेकिन ईरान के एक कदम ने पूरा बाज़ार गिरा दिया। अकेले हॉर्मूज को बंद करने से 220 बिलियन फुंक गए।

इस तबाही को ऐसे आंकें कि AI चिप का 440 बिलियन डॉलर का बाजार 2 दिन में आधा रह गया है।

ये इंडस्ट्री बिना तेल–गैस के चल नहीं सकती और कोरिया 94% ईंधन बाहर से मंगाता है।

ग्लोबल DRAM का स्टॉक 3 हफ्ते का है और NAND 4 हफ्ते का।

कच्चा तेल अभी 80 डॉलर को छू रहा है। अगर यह 85 डॉलर से ज्यादा 2 हफ्ते तक बना रहा तो सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी।

ये है तेल के खेल पर निर्भर जिओ पॉलिटिक्स।

इधर, भारत होली खेल रहा है और महामानव चुनाव की तैयारी में बिजी है।

कल शेयर बाजार में कत्लेआम होगा। रुपया कल 93 तक जा सकता है।

चालू खाते का घाटा इस साल जीडीपी का 3% तक जाएगा और रुपया 100 पार करेगा।

भारत को दिवालिया होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

सौमित्र रॉय