गर्मी आते ही बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड में अवैध रूप से बोरिंग खुदवाने की शुरुआत
बोर्ड के अधिकारी कर्मचारियों के मिली भगत से हो रही है खुदाई

रायपुर। बोरिया कला हाउसिंग बोर्ड में नियम कानून का लगातार धज्जियां उड़ाया जा रहा है । यह सब हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से खुले आम चल रहा है ।
ज्ञात हो कि इस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों को पानी की सप्लाई की जवाबदारी बोर्ड की है, जब की बोर्ड अभी गर्मी शुरू हुई नहीं हुआ है कि पिछले कई सालों की तरह इस साल भी पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई बोर्ड के निवासियों को नहीं कर पा रहा है ।
परिणाम स्वरूप पीपल, बरगद, रोजवुड कऔर सेडार कालोनी सहित हजारों फ्लैट निवासियों की पानी की आवश्यकता की पूर्ति नहीं कर पा रहा है । इसी वजह से नियम कानून को तोड़कर कॉलोनी के कई निवासी अवैध रूप से बोरिंग की खुदाई में लगे हुए हैं, जबकि यह हाउसिंग बोर्ड के नियम और कानून के तहत पूरी तरह से इनलीगल है।
पिछले वर्षों में यहां लगभग दो दर्जन से ज्यादा बोरखुदाई होने की खबर है । शुरुआत इस साल भी हो चुकी है । नीचे दिया गया वीडियो अभी पिछले सप्ताह की है जो बोरिया कला हाउसिंग बोर्ड के रोजवुड कॉलोनी के गली नंबर 5 में किया जा रहा था । वीडियो Shubham Shukla द्वारा बनाया गया है ।
