Top News

अगर तुम्हें युद्ध चाहिये, तो अपने बेटे को भेजो ट्रम्प

cf9ad10b 44aa 41a8 9f95 483270372c8c

[स्पेन की यूरोपीय सांसद (MEP) और पूर्व मंत्री Irene Montero के मार्च 2026 में दिये गये भाषण के सबसे चर्चित हिस्से (“Send your son, Trump, if you want war”) का हिन्दी अनुवाद]

अगर तुम्हें युद्ध चाहिये, तो अपने बेटे को भेजो, ट्रम्प!
अपने ही लोगों को मोर्चे पर भेजो।

हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे, हमारी बेटियाँ, हमारे प्रियजन घर पर रहें—स्वस्थ और सुरक्षित।

हम युद्ध नहीं चाहते।
क्योंकि युद्ध स्वतंत्रता को छीन लेते हैं।
वे समाजों को भयभीत, नियंत्रित करने योग्य और असमान बना देते हैं।

जब लोग भयभीत होते हैं, तब कोई भी सचमुच स्वतंत्र नहीं होता।

युद्धों के आदेश आलीशान दफ्तरों से दिये जाते हैं,
लेकिन उनकी कीमत जनता चुकाती है।

दूसरों के बच्चों को मरने के लिये भेजना हमेशा आसान होता है।

इसलिये कान खोलकर सुन लो—
हमारे बच्चे, हमारी बेटियाँ, हमारे दोस्त घर पर ही रहेंगे।

उनके सामने समूचा जीवन पड़ा है।

जिन्हें युद्ध चाहिये, वे अपने ही बच्चों को भेजें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *