Site icon Bhumkal Samachar

सुरक्षा बलों पर लगाया मारपीट व लूट का आरोप

बदरंगी के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से की शिकायत

कोयलीबेडा थाना अन्तर्गत ग्राम बदरंगी में 5 सितम्बर को सुरक्षा बल के जवानो ने पूछताछ के नाम पर मार पिट की खबर है ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया है जिला पुलिस व बीएसएफ के लगभग आधा दर्जन जवान 5 सितंबर को बदरंगी गांव पहुंचे और मुन्नराम दुग्गा, लछनसिंह उसेंडी, मानक राम, चमराराम आंचले को बुलाकर गांव में ही बेरहमी से मारा भरमार बंदूकों के बारे में पूछताछ की पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि कुल छह ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई कुछ ना मिलने पर जाते समय घर के कुछ सामान व मुर्गा आदि लूटकर ले गए ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बुखार पीड़ित ग्रामीण अथवा स्कूल की रसोइया को सुरक्षा बलों ने पिटाई की ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से इसकी लिखित शिकायत कर दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

 

Exit mobile version