एनडीटीवी पर प्रतिबंध के खिलाफ बिलासपुर नागरिक पहल ने विरोध दर्ज किया
नेहरू चौक बिलासपुर के आसपास बिलासपुर के नागरिक एनडीटीवी पर एक दिन के प्रतिबन्ध का शांतिपूर्ण विरोध स्वरूप फैस्टून लेकर विरोध किया।
एनडीटीवी पर प्रतिबन्ध लोकतांत्रिक आधिकार के हनन का मामला है, जिसका सारे देश में भारी विरोध किया जा रहा है। एनडीटीवी पर रोक अलोकतांत्रिक और तानाशाही का प्रतीक है ।
प्रतिरोध प्रदशर्न में नंद कश्यप, कपूर वासनिक, आनन्द मिश्रा, शाकिर अली, सुधा भारद्वाज, प्रथमेश मिश्रा, शालिनी गेरा, गणेश तिवारी, आशिता अवस्थी, शौकत अली, डा. लाखन सिंह आदि उपस्थित थे।
