Site icon Bhumkal Samachar

देश भर में गणतंत्र जाग रहा है

आवेश तिवारी

रायपुर । कल सारी रात रायपुर में गणतंत्र जागा। देशभर में गणतंत्र जाग रहा है। यह ऐतिहासिक वक्त है। पूरा देश शाहीन बाग है। हर व्यक्ति जो इन बागों में है वो संविधान सेना का सैनिक है। आने वाली पीढियां इस बात के किस्से सुनाएंगी कि कैसे हिंदुस्तान की महिलाएं, पुरुष, हिन्दू, मुस्लिम अपने संविधान की रक्षा के लिए उस वक्त उठ खड़े हुए थे जब उसे नामुमकिन माना जा रहा था।

हम भारत के लोग दुनिया को बता रहे हैं दिखा रहे हैं कि हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए कितने जागरूक है। उन्हें हासिल करने के लिए मरने जीने ,टकराने को हर वक्त तैयार रहते हैं।

हम भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। हम संविधान के एक एक शब्द की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

हम भारत के लोग अपनी सरकारों को न केवल बताते रहेंगे बल्कि जबरन मनवाते भी रहेंगे कि वो संविधान के इतर कुछ भी न करे।

हम भारत के लोग यह जानते हैं कि हमारी इबादत हमारे देश, हमारे संविधान से शुरू होती है और हमारे मंदिरों, मस्जिदों, गिरिजाघरों में जाकर खत्म होती है।

आवेश तिवारी

Exit mobile version