Site icon Bhumkal Samachar

ऐसी कार्रवाई कांग्रेस सरकार में कभी नहीं हो सकती थी

FB IMG 1723600092905

प्रफुल्ल ठाकुर

बस्तर के पत्रकार साथियों की गाड़ी में गांजा रखवाने वाले कोंटा थाना प्रभारी अजय सोनकर के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई काबिले तारीफ है। 18 सालों की अपनी पत्रकारिता और 8 सालों से पत्रकार राजनीति में पहली बार ऐसा देख रहा हूं कि इतनी त्वरित गति से कार्रवाई हो रही है।

पत्रकारों के खिलाफ साजिश की आशंका पर कोंटा थाना प्रभारी अजय सोनकर को पहले लाइन अटैच और प्रारम्भिक जांच के बाद निलंबन कर गिरफ्तारी साबित करती है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। विभागीय जांच के बाद इस पूरे मामले का और पर्दाफाश हो सकेगा, इस बात का भरोसा और बढ़ गया है।

इस गति से कार्रवाई की उम्मीद पिछली कांग्रेस सरकार में कतई नहीं कर सकते थे। अगर यह प्रकरण कांग्रेस सरकार के समय हुआ होता तो वे इसे पूरी तरह दबाने का प्रयास करते और पत्रकारों को ही दोषी साबित करने में लग जाते। पांच साल में ऐसे कई उदाहरण हैं, जिन पर बात करूंगा तो बात बहुत दूर तक जाएगी।

फिलहाल छतीसगढ़ सरकार का शुक्रिया की वह मामले की गम्भीरता को समझ रही है और सही दिशा में उचित कार्रवाई कर रही है। आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माननीय उप मुख्यमंत्री और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्यमंत्री के सलाहकार और बड़े भाई पंकज झा, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव और बड़े भाई अनुराग अग्रवाल जी का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद की आप सब इतनी संवेदनशीलता के साथ इस पूरे प्रकरण को देख रहे हैं और कार्रवाई हो रही है।

डीजीपी अशोक जुनेजा और सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण का भी शुक्रिया की आप मामले को लेकर गम्भीर हैं। पूरे प्रदेश की जनता और पत्रकारों की नजर आपकी कार्रवाई पर टिकी हुई है। जनता और पत्रकारों का भरोसा बरकरार रखने की जिम्मेदारी आप पर है और आप सब अब तक सबके भरोसे पर खरे उतरे हैं। उम्मीद करते हैं, यह दोषी पुलिस अधिकारी बर्खास्त होगा और सरकार राज्य के लोगों के सामने एक नजीर पेश करेगी कि जनता के साथ गलत करने वालों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा।

आप सबका बहुत शुक्रिया।

( प्रफुल्ल ठाकुर जी प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष हैं )

Exit mobile version