Site icon Bhumkal Samachar

अजीत जोगी की जाति पर बड़ा फैसला…. “जोगी नहीं हैं आदिवासी”…. छानबीन समिति ने दिया अपना फैसला… 20 अगस्त को जोगी पेश हुए समिति के समक्ष

ajit jogi 2

रायपुर 26 अगस्त 2019। जोगी की जाति से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। अजीत जोगी की जाति छानबीन समिति ने निरस्त कर दी है। 20 अगस्त को अजीत जोगी छानबीन समिति के सामने पेश हुए थे और अपना पक्ष रखा था, उसके बाद छानबीन समिति ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज देर शाम छानबीन समिति ने अपना फैसला सुना दिया। छानबीन समिति ने अजीत जोगी को आदिवासी नहीं माना है। लिहाजा अब अजीत जोगी की मुश्किलें बढ़ गयी है।

इससे पहले रमन सिंह के कार्यकाल के वक्त में भी अजीत जोगी की जाति को लेकर छानबीन समिति बनी थी। रीना बाबा साहब कंगाले के नेतृत्व में बनी कमेटी को तब पूर्व मुख्यमत्री अजीत जोगी ने ये कहकर चुनौती हाईकोर्ट में दे दी थी कि रीना बाबा कंगाले की कमेटी कोरम नहीं पूरा करती । रिपोर्ट में कई जगहों पर रीना बाबा ने खुद ही हस्ताक्षर किया था।

हाईकोर्ट ने इस मामले में दोबारा से छानबीन समिति बनाने का निर्देश दिया था। भूपेश सरकार ने इस मामले में डीडी सिंह की अधय्क्षता में छानबीन कमिटी बनायी थी। जिसने आज ये फैसला लिया है कि अजीत जोगी आदिवासी नहीं है।

साभारः- newpowergame.com

Exit mobile version