Site icon Bhumkal Samachar

सफी अहमद ने श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष पद का किया कार्यभार ग्रहण

IMG 20200813 WA0003

स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव व श्रम मंत्री शिव डहरिया की अगुवाई में हुवा कार्यभार ग्रहण


रायपुर-स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव व श्रम मंत्री शिव डहरिया की अगुवाई में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद ने कार्यभार ग्रहण किया,न्यू शान्ति नगर स्थित कार्यालय में उनके कार्यभार ग्रहण समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञात हो की भूपेश सरकार में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सरगुजा के कद्दावर नेता सफी अहमद का नियुक्ति किया गया है।जिसके बाद वे गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे श्रम आयुक्त कार्यालय पहुँच विधिवत कार्यभार ग्रहण किये,उन्हें यहाँ कार्यभार स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव व श्रम मंत्री शिव डहरिया की अगुवाई में कराया गया।इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा,विधायक विनय जायसवाल सहित सरगुजा,रायपुर सहित क्षेत्र से कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्प-गुच्छा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना करते नजर आये।

Exit mobile version