रायगढ़। देश मे मानव तस्करी से जुड़े अपराधों के लिए सबसे अधिक संवेदनशील माने जाने वाले रायगढ़ और जशपुर जिले से मानव तस्करी से जुड़ी एक नई घटना प्रकाश में आई है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बागबहार थाना अंतर्गत ग्राम कर्रा जोर के रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता कु.कांती कुजूर (परिवर्तित नाम) को आज से लगभग एक साल पहले तोलमा निवासी पीड़िता का जीजा घसनु एक्का अपने महिला सहयोगी सुकनी एक्का एवं जगतु एक्का निवासी सोना जोरी के साथ मिलकर पीड़िता को बहला फुसलाकर देश की राजधानी दिल्ली ले जाकर महज कुछ हजार रुपयों में एक कोठे में ले जाकर बेच दिया था।
