Site icon Bhumkal Samachar

मंगल कुंजाम की हत्या करने का माओवादियों का नहीं है कोई इरादा

विज्ञप्ति जारी कर पत्रकार की हत्या की खबर को बताया दुष्प्रचार

दंतेवाड़ा ( भूमकाल समाचार ) माओवादियों के दरभा डिवीजन कमेटी ने प्रेसनोट जारी कर पत्रकार मंगल कुंजाम की हत्या करने वाली खबर का किया खंडन, केंद्र और राज्य सरकार की साजिश बताया, हत्या वाली खबर को बताया फर्जी ।


ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि माओवादियों की तरफ से कुछ पत्रकारों और नेताओं को खतरा है । इसी आशंका पर पत्रकार मंगल कुंजाम को किरंदुल टीआई द्वारा फोन कर सचेत किया गया था कि वह अपना ख्याल रखें । परंतु आज माओवादियों के दरभा डिवीजन कमेटी ने विज्ञप्ति जारी कर इस तरह की किसी भी आशंका को खारिज करते हुए कहा है कि मंगल कुंजाम की हत्या करने की उनकी कोई योजना नहीं है ना उनके पास ऐसा कोई कारण है , उन्होंने मंगल की हत्या के प्रचार को षड्यंत्र बताया है ।

Exit mobile version