Bhumkal Samachar

भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, अब आप कलेक्टोरेट में 24 घंटे दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन शिकायत, कोई सरकारी कर्मी भी रिश्वत मांगे तो उसकी भी यहां कर सकते हैं शिकायत

IMG 20190530 WA0003

रायपुर 01 जून, 2019। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामान्य प्रशासन विभाग को सभी जिलों के कलेक्ट्रेट में चौबीस घण्टे ऑनलाईन शिकायतें दर्ज करने के लिए सेवा आंरभ करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होेंने सभी जिलों में कामन हेल्पलाईन नंबर निर्धारित करने को कहा है, जिसमें आम नागरिक किसी भी शासकीय सेवा प्राप्ति में हो रहे विलम्ब अथवा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज करा सके। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 15 दिवस के अन्दर कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा है।

Exit mobile version