Site icon Bhumkal Samachar

भिताभ बच्चन फिलहाल बिस्तर पर है, लेकिन बिस्तर के नीचे कई चैनलों के पत्रकार लेटे हुए हैं

IMG 20200713 WA0032

राज कुमार सोनी

अभिताभ बच्चन फिलहाल बिस्तर पर है, लेकिन बिस्तर के नीचे कई चैनलों के पत्रकार लेटे हुए हैं जो हमें लगातार बता रहे हैं कि अभिताभ ने क्या खाया ? क्या पीया ? कब करवट ली ? कब खंखारा और कितने बजकर कितने मिनट पर थूका….? भूत-प्रेत की खबरों को जरूरत से ज्यादा परोसने वाले एक चैनल ने डाक्टर कपूर के हवाले से यह भी बताया कि आज सुबह-सुबह अभिताभ बच्चन लेटरिंग करने भी गए थे. मेरे लिए यह जानकारी थोड़ी अनोखी थीं. पट्टी में चल रही खबर को देखकर लगा कि शायद कई दिनों से उनकी नाली जाम थीं ? अच्छा हुआ चैनल ने यह नहीं बताया कि जो कुछ निकला उसका वजन कितना था और कलर कैसा था ?

सचमुच भारत का मीडिया कुत्तागति को प्राप्त कर चुका है. इधर जगह-जगह भक्तों की पूजा-अर्चना का दौर भी चल रहा हैं. कई लंगूर किस्म के भक्तों ने लंगर का आयोजन भी कर डाला है. वाकई हम सब एक अजीब से ग्रह में रहने को विवश है.

वैसे तो जब भी कोई चैनल देखता हूं
इच्छा होती है कि कहीं जाकर
अपना सिर फोड़ लूं.

आज यह इच्छा कुछ ज्यादा ही है.
मैं एक बड़े से पत्थर की तलाश में हूं.

क्या कोई पत्थर दिल…
पत्थर पार्सल कर सकता है ?

राज कुमार सोनी

Exit mobile version