Site icon Bhumkal Samachar

पत्रकार सुनील नामदेव फिर से गिरफ्तार

पत्रकारिता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से टकराने के लिए फिर से उत्पीड़न के हुए शिकार

मीडिया सुरक्षा कानून के रुझान आने शुरू हो चुके हैं

पत्रकार सुनील नामदेव के ऊपर बिलासपुर सिविल लाइन थाने में धारा 504,505 के तहत अपराध दर्ज़ किया गया, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार सुनील नामदेव के ऊपर रायपुर में भी धारा 21C एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उनके साले जितेंद्र चौधरी को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

ज्ञात हो कि उन्हें इसके पूर्व भी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और इसके अलावा उनके मकान पर बुलडोजर चलाने और पुलिस हिरासत में उन्हें सैनिटाइजर पिलाने की घटना का भी आरोप है, जिस पर मानव अधिकार संज्ञान लेकर जांच कर रही है ।

  पत्रकार सुनील नामदेव ईडी के छापों की कार्यवाही पर खुलकर पत्रकारिता कर रहे थे और राजनीति के धुरंधरों को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे थे उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके गिरफ्तार उप सचिव सौम्या चौरसिया को लेकर लगातार खबर बनाया था
Exit mobile version