Site icon Bhumkal Samachar

छत्तीसगढ़: राज्य के 12 जिला न्यायाधीशों सहित 59 न्यायिक अधिकारियों के हुये तबादले

IMG 20190703 095257

“संजय गुप्ता”

छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 12 जिला न्यायाधीश सहित 59 न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जगह पर पोस्टिंग दी गई है, आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात इसका आदेश जारी किया गया है।

सूबे के विभिन्न जिलों में पदस्थ 12 जिला न्यायाधीश की वर्तमान पदस्थापना से नई स्थान्तरण कुछ इस तरह से की गई है :-

01 जिला न्यायाधीश ओंकार प्रसाद गुप्ता पहले कोंडागांव में थे, जिन्हें बैकुंठपुर में नई पोस्टिंग दी गई है।
02 जिला न्यायाधीश डी कटकवार पहले सूरजपुर में पदस्थ थे, जो अब कांकेर में अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे।
03 जिला न्यायाधीश विनय कुमार कश्यप को कवर्धा से राजनांदगांव तबादला किया गया है।
04 जिला न्यायाधीश हेमंत सराफ को कांकेर से सूरजपुर में नई पोस्टिंग दी गई है।
05 जिला न्यायाधीश कांता मार्टिन को दंतेवाड़ा से मुंगेली में नई पोस्टिंग मिली है।
06 जिला न्यायाधीश रजनीश श्रीवास्तव को जशपुर जिले से बलौदाबाजार भेजा गया है।
07 जिला न्यायाधीश राजेंद्र प्रधान को बालोद जिले से दंतेवाड़ा में पदस्थापना किया गया है।
08 जिला न्यायाधीश के विनोद कुजूर को बिलासपुर से बालोद में नई पदस्थापना मिली है।
09 जिला न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पांडेय का जांजगीर-चाम्पा से जशपुर जिले में तबादला किया गया है।
10 जिला न्यायाधीश भुवनेश्वर राम को कवर्धा परिवार न्यायालय से कवर्धा भेजा गया है।
11 जिला न्यायाधीश सुमन एक्का को कोरबा से जगदलपुर भेजा गया है।
12 जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी को दुर्ग से कोंडागांव में तबादला किया है।

Exit mobile version