Site icon Bhumkal Samachar

ग्रीनजोन को लाल करेंगे पनवाड़ी जल्द खुलेंगे ठेके हो गई तैयारी

images 37

ग्रीनजोन को लाल करेंगे पनवाड़ी
जल्द खुलेंगे ठेके हो गई तैयारी

साफ हवा में बहकेगी मय की मस्ती
रेवेन्यू की लार बहेगी सरकारी

थुक-पिच्चों की टोली भर देगी कोने
मुखशौची की बाढ़ आएगी बड़भारी

तेल भरेगा शासन की घुड़दौड़ी में
अफसर-नेता बन जाएंगे व्यापारी

आसमान से सबकुछ बदलेंगे भगवन?
नीचे वालों की गई है जब मतमारी

कौन किसे समझाए चादरतान प्रिये
लोकडौन है ‘अरुण’ बना रह दीवारी



अरुणेश कुमार शर्मा ‘अरुण’

Exit mobile version